आज हम इस्लाम धर्म से जुड़ा एक ऐसा मुद्दा उठाने जा रहे हैं जो आएदिन हम सुनते तो हैं लेकिन कभी इस जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश नहीं करते कि ‘ऐसा क्यों है?’ इस्लाम धर्म में अल्लाह को समय पर याद करने और उसकी इबादत करने के समय को काफी अहम माना गया है।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस्लाम धर्म को मानने वाले चाहे खाना भूल जाएं, दिन के जरूरी कार्यों को भूल जाएं, किसी सगे संबंधी से बात करना भूल जाएं लेकिन अल्लाह को याद करना वे कभी नहीं भूलते, खासतौर से शुक्रवार के दिन.
इस्लाम धर्म में शुक्रवार को नमाज़ पढ़ना अति आवश्यक माना गया है, लेकिन ऐसा क्यों? क्या इसके पीछे कोई इस्लामिक नियम है या यह महज़ लोगों का बनाया हुआ कोई कायदा है? क्या शुक्रवार के ही दिन नमाज करने पर अल्लाह अपने बच्चों को कोई महत्वपूर्ण तोहफा देते हैं?
क्या शुक्रवार के दिन नमाज पढ़ने के पीछे कुरान में कोई कारण दिया गया है या फिर समय के साथ स्वयं ही लोगों ने इस रिवाज़ को अपना लिया? ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे आज हम यहां।
हर शुक्रवार मस्जिद में या फिर घर के पास बने किसी पार्क में हम लोगों को नमाज पढ़ते हुए देखते जरूर हैं। यहां तक कि एक नमाजी को जहां कहीं भी जगह मिले, वह शुक्रवार के दिन अपना आसन बिछाकर वहां नमाज पढ़ना आरंभ कर देता है। लेकिन क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि आखिर शुक्रवार के दिन नमाज पढ़ना इतना विशेष क्यों है?
यूं तो हर दिन अल्लाह का है, उसे याद करने का है तो ऐसे में शुक्रवार की नमाज का महत्व इतना खास क्यों है? आसान भाषा में यदि इस सवाल का जवाब पाने की कोशिश करें तो इस्लाम धर्म में शुक्रवार को जुम्मे का दिन कहा जाता है, जिसके अनुसार इस दिन सभी मुसलमानों को एकत्रित होकर अल्लाह का नाम लेना होता है।
क्या आपने कभी जामा मस्जिद का नाम सुना है? दरअसल जामा मस्जिद का ‘जुम्मा’ के नाम पर ही रखा गया है, जिसके अनुसार यह वह स्थान है जहां हर जुम्मे के दिन लोग एकत्रित होकर नमाज पढ़ते हैं। एक दूसरे से मिलकर अपनी जिंदगी की परेशानियों का हल निकालते हैं और एक दूसरे के प्रति अपने रिश्ते को कायम रखते हैं।
इसलिए कहा जाता है कि अल्लाह की इबादत के साथ ही शुक्रवार का दिन भाईचारे को भी समर्पित है। इस दिन मस्जिदों में इमाम वहां मौजूद लोगों को जीवन का संदेश देते हैं, कठिनाइयों से लड़ने के लिए कुरान में दर्ज उपदेश बताते हैं। शुक्रवार को नमाज पढ़ने के खास नियम भी बनाए गए हैं।
चलिए अब आपको बताते हैं कि इस्लाम में जुम्मे का इतना महत्व क्यों है। इस्लाम में जुम्मा को अल्लाह के दरबार में रहम का दिन माना जाता है। इस दिन नमाज पढ़ने वाले इंसान की पूरे हफ्ते की गलतियों को अल्लाह माफ करते हैं और उसे आने वाले दिनों में एक अच्छा जीवन जीने का संदेश देते हैं।
इस दिन इमाम पाक कुरान में से मस्जिद में मौजूद लोगों को कुछ ऐसे उपदेश पढ़कर सुनाते हैं जो उनके आने वाले जीवन को सुखमय बनाते हैं। इस दिन नमाज़ को पढ़ने से पहले क्या-क्या करना चाहिए इसके भी नियम बताए गए हैं। पहला है गुसल जिसे इस्लाम में स्नान करना कहा गया है। यह जरूरी है ताकि नमाज से पहले आपका शरीर पवित्र हो जाए।
इसके अलावा किसी अन्य दिन आप इत्र यानि कि परफ्यूम लगाएं या ना लगाएं, लेकिन शुक्रवार के दिन इत्र लगाना अति आवश्यक है। आखिरी काम है ‘सिवाक’ करना, यानि दांतो को साफ करने की प्रतिक्रिया। इस्लाम में यह तीनों कार्य शुक्रवार के दिन करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
इस्लामिक तथ्यों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के ही दिन अल्लाह द्वारा ‘आदम’ को बनाया गया था और इसी दिन आदम की मृत्यु भी हुई थी। लेकिन आदम जन्म के बाद धरती पर आए थे, इसलिए दिन के एक घंटे को बेहद अहम माना जाता है।
कहते हैं शुक्रवार को यदि आप अल्लाह से कुछ ना भी मांगो तब भी वे आपके मुराद सुन लेते हैं और उसे पूरा करते हैं। परंतु वह मुराद इस्लामिक कायदे-कनूनों के अनुकूल ही होनी चाहिए। मुरादें पूर्ण करने के साथ इस दिन अल्लाह अपने बच्चों के सभी गुनाह भी माफ करते हैं।
जुम्मा फर्ज है- इसकी फजीलत जोहर से ज्यादा है इसका इंकार करने वाला काफ़िर है.हदीस शरीफ में है के जिसने तिन जुम्मे लगातार छोड़े उसने इस्लाम को पीठ के पीछे भेंक दिया- वह काफ़िर है.
अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया : ''अगर जुमा के दिन इमाम के खुत्बा देने की हालत में तू ने अपने साथी से कहा कि खामोश रहो, तो तू ने अनर्थक कार्य किया।'' इसे बुखारी (हदीस संख्या : 892) और मुस्लिम (हदीस संख्या : 851) ने रिवायत किया है।
इसी तरह यह निषेध किसी धार्मिक प्रश्न का उत्तर देने को भी शामिल है, इसके अलावा जिसका संबंध दुनिया के मामलों से है उसकी तो कोई बात ही नहीं।
अबू दर्दा रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि उन्हों ने कहा : नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम मिंबर पर बैठे और लोगों को खुत्बा दिया और एक आयत की तिलावत की। मेरे बगल में उबै बिन कअब रज़ियल्लाहु अन्हु बैठे थे। तो मैंने उनसे कहा : हे उबै, यह आयत कब उतरी है? तो उन्हों ने मुझसे बात करने से इनकार कर दिया। मैंने फिर से उनसे पूछा तो उन्हों ने मुझसे बात करने से उपेक्षा किया, यहाँ तक कि अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम मिंबर से नीचे उतरे तो उबै ने मुझसे कहा : तुम्हारे लिए तुम्हारे जुमा की नमाज़ से केवल वही है जो तू ने अनर्थक किया है। जब अल्लाह के पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम नमाज़ से फारिग हो गए तो मैं आपके पास आया और आपको इसकी सूचना दी तो आप ने फरमाया : ''उबै ने सच कहा है, जब तुम अपने इमाम को भाषण देते सुनो तो खामोश रहो यहाँ तक कि वह फारिग हो जाए।'' इसे अहमद (हदीस संख्या : 20780) और इब्ने माजा (हदीस संख्या : 1111) ने रिवायत किया है।
तथा अल-बोसीरी और अल्बानी ने ''तमामुल मिन्नह'' (पृष्ठ : 338) में इसे सही क़रार दिया है।
यह हदीस जुमा के दिन इमाम के खुत्बा देने की हालत में खामोश रहने की अनिवार्यता और बातचीत करने के निषेध को इंगित करती है।
इब्ने अब्दुल बर्र कहते हैं :
''सभी क्षेत्रों के फुक़हा (धर्मशास्त्रियों) के बीच इस बारे में कोई मतभेद नहीं है कि खुत्बा सुनने वाले पर उसे ध्यान और खामोशी से सुनना अनिवार्य है।''
''अल-इस्तिज़कार'' (5/43).
कुछ लोगों ने इससे अलग थलग मत अपनाते हुए इसकी अनिवार्यता के बारे में मतभेद किया है। हालांकि उनके पास कोई दलील नहीं है जो उस मत की पुष्टि करती हो जिसकी ओर वे गए हैं।
इब्ने रूश्द ने - खुत्बा की हालत में खामोश रहने के हुक्म के बारे में – फरमाया :
''जहाँ तक उन लोगों का संबंध है जिन्हों ने इसे अनिवार्य नहीं क़रार दिया है : तो मैं उनका कोई संदेह नहीं जानता हूँ, सिवाय इसके कि वे यह विचार रखते हों कि अल्लाह तआला के कथन :
وإذا قرئ القرآن فاستمعوا له وأنصتوا ''और जब क़ुरआन पढ़ा जाए तो उसे ध्यान से सुनो और खामोश रहो।'' (सूरतुल आराफ 7:204)
में ''दलीलुल-खिताब'' (यानी मफहूम मुख़ालिफ़) इस आदेश का विरोध करता है, अर्थात: क़ुरआन के अलावा के लिए खामोशी से सुनना अनिवार्य नहीं है। हालांकि इस तर्क में कमज़ोरी पाई जाती है, और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है। और अधिक संभावित बात यह है कि उन्हें यह हदीस नहीं पहुँची है।'' अंत हुआ। ''बिदायतुल मुजतहिद'' (1/389). (दलीलुल खिताब या मफहूम मुखालिफ का मतलब हैः इबारत (नस) के अंदर किसी चीज़ का विशेष रूप से उल्लेख किए जाने से यह दलील पकड़ना कि उसके अलावा पर वह हुक्म लागू नहीं होगा।)
आवश्यकता पड़ने पर या किसी हित के लिए, इमाम के साथ बातचीत करना और इमाम का मुक़्तदियों के साथ बातचीत करना, इस सामान्य हुक्म से अपवाद रखता है।
अनस बिन मालिक रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि उन्हों ने कहा : नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के युग में लोग अकाल (सूखा) से पीड़ित हो गए। तो इस बीच कि आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम एक जुमा के दिन भाषण दे रहे थे कि एक दीहाती आदमी खड़ा हुआ और कहने लगा: ऐ अल्लाह के पैगंबर! धन-संपत्ति नष्ट हो गए और बच्चे भूखे मर रहे हैं। अतः आप अल्लाह से हमारे लिए दुआ करें। चुनाँचे आप ने (दुआ के लिए) अपने दोनों हाथ उठाए . . .तो उस दिन और अगले दिन और अगले दिन के बाद वाले दिन और उसके बाद वाले भी दिन यहाँ तक कि दूसरे जुमा तक हम पर बारिश होती रही। फिर वही दीहाती - या कोई दूसरा आदमी - खड़ा हुआ और कहा : ऐ अल्लाह के पैगंबर, घर गिर गए औरधन डूब गए, अतः आप अल्लाह से हमारे लिए दुआ करें, तो आप ने (दुआ के लिए) अपने दोनों हाथ उठाए . . . इसे बुखारी (हदीस संख्या : 892) और मुस्लिम (दीस संख्या : 897) ने रिवायत किया है।
जाबिर बिन अब्दुल्लाह रज़ियल्लाहु अन्हु से वर्णित है कि उन्हों ने कहा कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम जुमा के दिन खुत्बा दे रहे थी कि एक आदमी आया। तो आप ने कहा : ऐ फलाँ, क्या तू ने नमाज़ पढ़ ली? उसने कहा : नहीं। आप ने फरमाया : खड़े हो और दो रकअत नमाज़ पढ़ो।'' इसे बुखारी (हदीस संख्या : 888) और मुस्लिम (हदीस संख्या : 8875) ने रिवायत किया है।
जिस व्यक्ति ने इस तरह की हदीसों से नमाज़ियों के आपस में एक दूसरे के साथ बात चीत करने के जायज़ होने और खामोशी अपनाने अनिवार्य न होने पर दलील पकड़ी है, उसकी बात सही नहीं है।
इब्ने क़ुदामा कहते हैं :
''और उन्हों ने जिससे दलील पकड़ी है : उसमें इस बात की संभावना है कि वह उस व्यक्ति के साथ विशिष्ट है जिसने इमाम से बात चीत की या इमाम ने उससे बात चीत की ; क्योंकि वह इसकी वजह से उसका खुत्बा सुनने से गाफिल (व्यस्त) नहीं होता है। इसीलिए नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने पूछा : ''क्या तू ने नमाज़ पढ़ ली?'' तो उसने आपको उत्तर दिया। तथा उमर रज़ियल्लाहु अन्हु ने खुत्बा देते हुए, उसमान रज़ियल्लाहु अन्हु से प्रश्न किया जब वह मस्जिद में प्रवेश किए,तो उन्हों ने उमर रज़ियल्लाहु अन्हु को उत्तर दिया। अतः सभी सूचनाओं के बीच मिलान और सामंजस्य पैदा करते हुए, उनकी सूचनाओं को इसी पर अनुमानित (महमूल) करना निर्धारित हो गया। और उसके अलावा को उस पर क़ियास (अनुमानित) करना सही नहीं है ; क्योंकि इमाम की बातचीत उसके खुत्बा देने की हालत में नहीं होती, जबकि उसके अलावा का मामला इसके विपरीत है।'' अंत हुआ।
''अल-मुग्नी'' (2/85).
जहाँ तक इमाम के खुत्बा देने की हालत में छींकनेवाले के लिए 'यर्हमुकल्लाह' कहने और सलाम का जवाब देने का संबंध है, तो इसके बारे में विद्वानों के बीच मतभेद है।
इमाम तिर्मिज़ी ने अपनी ''सुनन'' में - अबू हुरैरा की हदीस ''यदि तू ने अपने साथी से कहा . . .'' के बाद - फरमाया :
विद्वानों ने सलाम का जवाब देने और छींकनेवाले के लिए 'यर्हमुकल्लाह' कहने के बारे में मतभेद किया है। चुनाँचे कुछ विद्वानों ने इमाम के खुत्बा देने की हालत में सलाम का जवाब देने और छींकनेवाले के लिए 'यर्हमुकल्लाह' कहने के बारे में रूख्सत दी है। यह इमाम अहमद और इसहाक़ का कथन है। जबकि ताबेईन वगैरह में से कुछ विद्वानों ने इसे नापसंद किया है। यह इमाम शाफई का कथन है।''अंत हुआ।
तथा स्थायी समिति के फतावा (8/242) में आया है :
''विद्वानों के सही कथन के अनुसार इमाम के खुत्बा देने की हालत में छींकनेवाले के लिए 'यर्हमुकल्लाह' कहना तथा सलाम का जवाब देना जायज़ नहीं है, क्योंकि दोनों में से प्रत्येक बातचीत है और वह, हदीस के सामान्य अर्थ के आधार पर, इमाम के खुत्बा देने की हालत में निषिद्ध है।''अंत हुआ।
तथा उसमें (8/243) यह भी आया है कि :
''जो आदमी जुमा के दिन इमाम के खुत्बा देने की हालत में प्रवेश करे, तो यदि वह खुत्बा सुन रहा है तो उसके लिए मस्जिद में मौजूद लोगों पर सलाम से शुरूआत करना जायज़ नहीं है,तथा जो लोग मस्जिद में उपस्थित हैं उनके लिए इमाम के खुत्बा देने की हालत में उसका जवाब देना भी जायज़ नही है।''
तथा उसमें (8/244) यह भी आया है कि :
''खतीब के खुत्बा देने के दौरान बात चीत करना जायज़ नहीं है सिवाय उस व्यक्ति के जिससे खतीब किसी मामला के पेश आने की वजह से बात करे।'' अंत हुआ।
तथा शैख इब्ने उसैमीन ने फरमाया :
''जुमा के खुत्बा की हालत में सलाम करना हराम (निषिद्ध) है। अत: इन्सान के लिए जायज़ नहीं है कि जब वह इमाम के जुमा का खत्बा देने की हालत में (मस्जिद में) प्रवेश करे तो सलाम करे, और उसका जवाब देना भी हराम (निषिद्ध) है।''अंत हुआ।
फतावा इब्ने उसैमीन (16/100).
तथा शैख अल्बानी ने फरमाया :
कहनेवाले का यह कहना कि : ''खामोश रहो'', भाषा की दृष्टि से अनर्थक नहीं समझा जाएगा, क्योंकि वह भलाई का आदेश करने और बुराई से रोकने के अध्याय से है, इसके बावजूद नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने उसे अनर्थक की संज्ञा दी है जो जायज़ नहीं है। यह सबसे महत्वपूर्ण चीज़ को (जो कि खतीब के सदुपदेश को खामोशी और ध्यान से सुनना है)महत्वपूर्ण चीज़ पर (जो कि खुत्बा के दौरान भलाई का हुक्म देना है)प्राथमिकता देने के अध्याय से है। जब मामला ऐसा है, तो जो भी चीज़ भलाई का आदेश करने की श्रेणी में है,उसका हुक्म भलाई का आदेश करने का । तो फिर उस समय क्या हुक्म होगा यदि वह श्रेणी (रुत्बा) में उससे कमतर है? इस में कोई संदेह नहीं कि वह ऐसी अवस्था में निषिद्ध होने के अधिक योग्य है, और शरीअत की दृष्टि से वह अनर्थक है।''
''अल-अजविबतुन नाफिअह'' (पृष्ठ 45)
सारांश यह कि :
जुमा में उपस्थित होने वाले के लिए अनिवार्य यह है कि वह इमाम के प्रवचन को खामोशी से सुने, तथा उसके लिए इमाम के खुत्बा देने की हालत में बात चीत करना जायज़ नहीं है, सिवाय उसके जिसे प्रमाण ने अपवाद क़रार दिया है, जैसे कि खतीब के साथ बात करना, या उसका जवाब देना, या जिसकी ज़रूरत पेश आ जाए उदाहरण के तौर पर किसी अंधे आदमी को गिरने से बचाना या इसके समान परिस्थिति।
तथा इमाम पर सलाम करना और उसका सलाम का जवाब देना भी इस निषेध में दाखिल है, क्योंकि इमाम के साथ बात करने की छूट केवल किसी हित (मसलहत) या आवश्यकता के पाए जाने की वजह से है, और सलाम करना और उसका जवाब देना इसमें से नहीं है।
''इमाम के लिए बिना किसी मसलहत (हित) के कोई बात करना जायज़ नहीं है। इसलिए ज़रूरी है वह किसी हित की वजह से हो जो नमाज़ या उसके अलावा से संबंधित हो जिसके बारे में बात करना अच्छा हो, लेकिन यदि इमाम बिना किसी मसलहत के बात करे तो यह जायज़ नहीं है।
और यदि वह (बातचीत) किसी आवश्यकता के लिए है, तो वह प्राथमिकता के साथ जायज़ है। आवश्यकता में से यह है कि श्रोता पर खुत्बा के दौरान किसी वाक्य का अर्थ पोशीदा रह जाए तो वह पूछ ले। आवश्यकता में से यह भी है कि खतीब किसी आयत में कोई ऐसी गल्ती कर बैठे जो अर्थ को परिवर्तित करने वाली हो, उदाहरण के तौर पर आयत का कोई वाक्य गिरा दे या इसके समान कोई त्रुटि।
मसलहत (हित), आवश्यकता से कमतर होती है।हित में से, उदाहरण के तौर पर, यह है कि यदि लाउड स्पीकर की आवाज़ खराब हो जाए, तो इमाम बात कर सकता है और इंजीनियर से कह सकता है कि : लाउड स्पीकर को देख लें कि उसमें क्या खराबी पैदा हो गई है?''अंत हुआ।
और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है


No comments:
Post a Comment